Panna News: अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद द्वारा नवरात्रि में किया जा रहा महाआरती का आयोजन

अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद द्वारा नवरात्रि में किया जा रहा महाआरती का आयोजन
  • अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद द्वारा
  • नवरात्रि में किया जा रहा महाआरती का आयोजन

Panna News: अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के विशेष तत्वाधान में शारदेय नवरात्रि बैठकी से प्रतिदिन शहर के स्थानीय विविध देवी मंदिरों में शाम ठीक ०७ बजे महाआरती का कार्यक्रम अनवरत पूरे नौं दिन चलेगा। मानव के सुखद कल्याणार्थ मातारानी से प्रार्थना की जाएगी। इसी अनुक्रम में प्रथम दिवस मॉ फूला माता मंदिरा, द्वितीय दिवस मॉ गायत्री देवी मंदिर, तृतीय दिवस मॉ शारदा देवी मंदिर म_या तालाब, चतुर्थ दिवस मॉ विंध्यवासिनी कांच मंदिर मंदिर में अब तक विशेष महाआरती सम्पन्न हो चुकी हे। आज पंचम दिवस मॉ सिंहवाहिनी मंदिर, अजयगढ चौक, छठवे दिवस मॉ संकटा देवी मंदिर राम मंदिर परिसर, सातवें दिवस मॉ कालका देवी मंदिर, बस स्टैंड मार्ग, आष्टमीं दिवस मॉ बगराजन देवी मंदिर व नौवें दिवस मॉ पदमावती बडी माता मंदिर में महाआरती सम्पन्न होगी।

यह भी पढ़े -शाहनगर के मिनी स्टेडियम की हालत बदतर, शाम होते ही आसामाजिक बनाते हैं स्टेडियम को अपना डेरा, यहां-वहां छलकते हैं जाम

दैनिक आरती में देवी भक्त व श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड रही है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित राजीव तिवारी, संरक्षक सदस्य आर.डी. शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष रावेन्द्र द्विवेदी, आनंद त्रिपाठी, कृष्णा मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ से रिचा दुबे, कल्पना चनपुरिया, मीना तिवारी, करूणा गर्ग, वीरेन्द्र त्रिपाठी, घनश्याम त्रिपाठी, अजय तिवारी, राकेश तिवारी, शिव कुमार शुक्ला, रूद्र प्रकाश चनपुरिया, धीरेन्द्र शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र मिश्रा, दिनेश मिश्रा, राजेन्द्र रिछारिया, चंद्रभान तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, अजय वाजपेयी, आशीष दुबे सहित सैकडों आमजन व श्रृद्धालु आरती में शामिल हो रहे हैं। परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित राजीव तिवारी ने नगर के समस्त धर्मपे्रमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़े -जिला न्यायालय एडीआर भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हुआ आयोजित , १०७ से अधिक व्यक्तियों ने शिविर में कराई स्वास्थ्य की जांच

Created On :   7 Oct 2024 9:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story