- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कुश कल्याण बोर्ड के जिला प्रतिनिधि...
Panna News: कुश कल्याण बोर्ड के जिला प्रतिनिधि बनें राजेन्द्र कुशवाहा

- कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्य प्रदेश शासन
- कुश कल्याण बोर्ड के जिला प्रतिनिधि बनें राजेन्द्र कुशवाहा
Panna News: तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्य प्रदेश शासन अंतर्गत गठित कुश कल्याण बोर्ड में जिला प्रतिनिधि, विधानसभा प्रतिनिधि नियुक्त किए गए है। कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नारायण सिंह कुशवाहा द्वारा जिला स्तर पर जिला प्रतिनिधि एवं विधानसभा स्तर पर विधानसभा प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की सूचाी जारी की गई है जारी की गई सूची में एडवोकेट राजेन्द्र कुशवाहा को कुश कल्याण बोर्ड का पन्ना जिले से प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है वहीं पन्ना विधानसभा का प्रतिनिधि बबलू कुशवाहा गुनौर विधानसभा प्रतिनिधि डॉ. देवेन्द्र कुशवाहा, पवई विधानसभा प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा को बनाया गया है। कुश कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त पन्ना जिला प्रतिनिधि राजेन्द्र कुशवाहा भाजपा के निवृत्तमान नगर मंडल पन्ना के अध्यक्ष है जो कि भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से सक्रिय होकर पार्टी के संगठनों को मिले उत्तरदायित्वो का निर्वहन कर चुके हैं। जिले मेंं कुश कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त प्रतिनिधियो को भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ के साथ ही कुशवाहा समाज द्वारा बधाई देते हुए समाज के कल्याण में मिली जिम्मेदारी के सफल निर्वाहन की शुभकामनाये दी हैं।
Created On :   28 April 2025 5:45 PM IST