Panna News: अज्ञात कारणों के चलते प्लांटेशन में भड़की आग, आग बुझाने के प्रयास में झुलसे तीन सुरक्षा श्रमिक

अज्ञात कारणों के चलते प्लांटेशन में भड़की आग, आग बुझाने के प्रयास में झुलसे तीन सुरक्षा श्रमिक
  • अज्ञात कारणों के चलते प्लांटेशन में भडक़ी आग
  • आग बुझाने के प्रयास में झुलसे तीन सुरक्षा श्रमिक

Panna News: गर्मी आते ही पन्ना जिले में जंगलों में आग लगने का भी सिलसिला शुरू हो गया है ऐसा ही मामला आज उत्तर वन मंडल अंतर्गत आने वाले झलाई प्लांटेशन में देखने को मिला जहां अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसे बुझाने के प्रयास में तीन सुरक्षा श्रमिक झुलस गए और किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है वहीं प्लांटेशन में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तर वन मंडल अंतर्गत आने वाले झलाई प्लांटेशन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसे बुझाने के प्रयास में कपूर सिंह यादव उम्र 55 वर्ष, हरि सिंह यादव उम्र 60 वर्ष एवं राजेंद्र सिंह यादव उम्र 50 वर्ष तीनों सुरक्षा श्रमिक बुरी तरह झुलस गये और किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। वहीं जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के द्वारा घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है वही जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Created On :   24 March 2025 12:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story