जल विहार यात्रा: सरमन द्वादशी पर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की निकली जल विहार यात्रा

सरमन द्वादशी पर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की निकली जल विहार यात्रा
  • बृजपुर में सरमन द्वादशी के अवसर पर
  • भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की निकली जल विहार यात्रा

डिजिटल डेस्क, बृजपुर नि.प्र.। बृजपुर में सरमन द्वादशी के अवसर पर स्थानीय भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर से भगवान जगन्नाथ स्वामी की जल विहार यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। पूजा अर्चना करते हुए पालकी में भगवान जगतन्नाथ स्वामी को विराजमान कराया गया तथा नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए यात्रा बाघिन नदीं पहुंची। जहां पर भगवान की विधि विधान के साथ पूजा की गई और भगवान को जल विहार कराया गया। इसके बाद शोभायात्रा पुन: नगर वापिस लौटी और श्री जगदीश स्वामी मंदिर में पहुंचकर भगवान की प्रतिमा को मंदिर में प्रवेश कराते हुए सम्पन्न हुई। भगवान की जल विहार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं उत्साह देखने को मिला। यात्रा में दिव्यां तिवारी, विनोद मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अनु मिश्रा, पुष्पेंद्र पाठक, अमन द्विवेदी, सैकड़ो की संख्या में लोग रहे उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -पूर्व मंत्री मुकेश नायक का पुलिस पर आरोप, जिस गाडी से दो लोगों की मौत हुई उसका नंबर ही बदल दिया

Created On :   16 Sept 2024 12:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story