पन्ना: जबलपुर संभाग स्तरीय खेलकूंद प्रतियोगिता में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जबलपुर संभाग स्तरीय खेलकूंद प्रतियोगिता में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना का उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • जबलपुर संभाग स्तरीय खेलकूंद प्रतियोगिता में
  • पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना का उत्कृष्ट प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में कुल 25 खिलाडी जिनमें बैडमिंटन, डिस्क, जूडो, हैमर, भाला फेंक, योगा में हिस्सा लिया और क्षेत्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया। जिसमेंं 5 खिलाड़ी बैडमिंटन, 01 बालिका अंडर-17 और 04 बालक अंडर-14, जूडो 01 बालक अंडर-17, योगा 06 बालक और 07 बालिकाएं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 01 बालिका डिस्कस थ्रो अंडर-१4, 02 बालक दौड़ प्रतियोगिता अंडर-17 में, 01 बालक भाला फेंक प्रतियोगिता अंडर-17, और 02 बालक हैमर थ्रो प्रतियोगिता अंडर-१9 में शामिल हुए। इन खेलों में से 4 खिलाडी राष्ट्रीय खेलकंूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए अंडर-14 डिस्क थ्रो में शिक्षा यादव, अंडर-14 योगा में अग्नि अवस्थी, बालक अंडर-19 हैमर थ्रो में अक्षत तिवारी और लक्ष्य मिश्रा चयनित हुए।

यह भी पढ़े -पहाडीखेरा चौकी परिसर में किया गया पौधरोपण

क्षेत्रीय खेलकूंद प्रतियोगिता में 3 गोल्ड मेडल, 4 सिल्वर मेडल सहित कुल 7 पदक केन्द्रीय विद्यालय पन्ना को प्राप्त हुए। यह खिलाडी अब केन्द्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय खेलकूंद प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगें। इसका संभागीय खेलकूंद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य अमित दाहिया ने खेल शिक्षक दिनेश यादव की मेहनत और लगन के लिए बधाई दी और प्रतिभागी विद्यार्थियों को आगामी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बेहतर प्रदर्शन हेतु अभी से अभ्यास और कठिन परिश्रम के लिए शुभकामनाएँ दीं हैं।

यह भी पढ़े -रथयात्रा महोत्सव में विधायक प्रतिनिधि ने दिया आर्थिक योगदान

Created On :   13 July 2024 10:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story