- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- समाजसेवी डॉ. अमित खरे ने मुडवारी...
Panna News: समाजसेवी डॉ. अमित खरे ने मुडवारी में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

- समाजसेवी डॉ. अमित खरे ने मुडवारी में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
- कालका माता मंदिर में टीन शेड के लिए प्रदान की दो लाख रूपए की राशि
Panna News: भारतीय जनता पार्टी का ४६वां स्थापना दिवस दिनांक ०६ अप्रैल को देश, प्रदेश सहित पन्ना जिले में भी मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थापना दिवस मनात हुए अपने-अपने घरों व पार्टी कर्यालय में भाजपा का झण्डा लगाया। इसी कडी में पवई क्षेत्र के समाजसेवी डॉ. अमित खरे जो पवई विधानसभा क्षेत्र में लगातार अपने जनकल्याणकारी कार्यों, गरीबों की सहायता, दान-धर्म के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस मनाया। इसके बाद ग्राम की कालका माता मंदिर मतें दर्शन करने पहुंचे।
जहां उन्होंने तेज धूप में परिसर में बैठी कन्याओं को प्रसाद ग्रहण करते हुए देखा जिसे देखकर उनके मन में कालका माता मंदिर परिसर में छाया हेतु टीन शेड लगवाने का विचार आया। उन्होंने लोगों की आस्था और श्रद्धा को देखते हुए तत्काल ही गांव के लोगों को बुलाकर परिसर में टीन शेड लगवाने के लिए दो लाख की राशि भेंट की साथ ही उसका भूमिपूजन किया। बता दें कि इससे पहले भी वह गांव में बालाजी मंदिर के लिए धर्मशाला हेतु दो लाख की राशि दे चुके हैं। दान दाई माता मंदिर में जनरेटर हेतु भी उनकी ओर से धर्मार्थ राशि प्रदान की गई है। वह लगातार क्षेत्र में अपने इन्हीं कार्यों की वजह से सक्रिय व चर्चा में बने रहते हैं।
Created On :   8 April 2025 12:26 PM IST