- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भाजपा स्थापना दिवस पर बूथ पहुंचे...
Panna News: भाजपा स्थापना दिवस पर बूथ पहुंचे पन्ना विधायक

- भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया
- भाजपा स्थापना दिवस पर बूथ पहुंचे पन्ना विधायक
Panna News: भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय में ०६ अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। यह संयोग था कि इसी दिन ही रामनवमीं भी थी। इस अवसर पर पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह द्वारा वार्ड क्रमांक ०३ बजरंग वार्ड इंद्रपुरी कालोनी पन्ना में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्इ के जिला सहसंयोजक रत्नेश पटैरिया ने विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह का स्वागत किया। इसके बाद श्री पटैरिया ने कहा कि विधायक पन्ना श्री सिंह हम सबके सुख-दुख में सदैव साथ में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक ०३ में बहुत ही विकास कार्य किए गए हैं। इस दौरान कई वार्डवासियों द्वारा भाजपा की सदस्यता ली गई। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, रविन्द्र शुक्ला, तरुण पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता का फूलमाला से स्वागत किया गया।
Created On :   8 April 2025 12:31 PM IST