- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कोलकाता की घटना पर पवई के डॉक्टरों...
विरोध प्रदर्शन: कोलकाता की घटना पर पवई के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

- कोलकाता रेप एंड मर्डर की घटना पर
- पवई के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप व मर्डर की घटना का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है इसी को लेकर मध्य प्रदेश के डॉक्टरों ने भी इसका विरोध प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को पन्ना जिले सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई के डॉक्टरों ने हाथों में काली पट्टी बाधी साथ ही दोपहर 12 से ०1 तक ओपीडी की सेवाएं बंद रखी। डॉक्टरों की मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए साथ ही हम डॉक्टरों की सुरक्षा का कानून लागू किया जाए। इस दौरान डॉ. ओम हरि शर्मा, डॉ. विवेक महोरिया खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अंकित पाण्डेय, डॉ. प्रशान्त सिंह भदौरिया सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
यह भी पढ़े -आधार कार्ड की त्रुटियां ग्रामीणों पर पड़ रहीं भारी, केवाईसी के बाद मोहन्द्रा में 40 लोगों की वृद्धा पेंशन अटकी
Created On :   17 Aug 2024 12:42 PM IST