- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखा घायल...
Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखा घायल बाघ शावक, इलाज की सख्त जरूरत

- पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखा घायल बाघ शावक
- इलाज की सख्त जरूरत
Panna News: आज सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता गेट से प्रवेश करने वाले पर्यटकों को रोमांचक वन्यजीव दर्शन का अनुभव हुआ। कई पर्यटकों को बाघ के दीदार हुए जिससे उनका उत्साह चरम पर रहा। इसी दौरान पर्यटकों ने एक बडा बाघ शावक भी देखा जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि इस शावक को देखकर पर्यटकों की चिंता बढ गई क्योंकि उसके एक पैर में स्पष्ट रूप से एक बडा सुराख दिखाई दे रहा था। यह घाव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शावक दर्द में होगा और उसे तत्काल इलाज की सख्त आवश्यकता है। पर्यटकों ने इस शावक की फोटो भी मीडिया कर्मियों तक भेजी है ताकि उसका त्वरित उपचार शुरू हो सके। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि टाइगर प्रबंधन इस घायल शावक के इलाज के लिए क्या कदम उठाता है।
वन्यजीव प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि विभाग जल्द ही कार्रवाई करेगा जिससे शावक को उचित चिकित्सा सहायता मिल सके और वह स्वस्थ होकर जंगल में विचरण कर सके। पन्ना टाइगर रिजर्व अपनी बाघों की आबादी के लिए जाना जाता है और इस तरह की घटना वन्यजीव संरक्षण के महत्व को रेखांकित करती है। घायल शावक का समय पर इलाज सुनिश्चित करना न केवल उसकी जान बचाने के लिए जरूरी है बल्कि यह रिजर्व के वन्यजीव प्रबंधन की संवेदनशीलता को भी दर्शाएगा।
इनका कहना है
टाइगर में मामूली सी चोट लगी है कोई गंभीर टाइप की चोट नहीं है जब शिकार करते हैं तब नीलगाय आदि की सींग लग जाती है अथवा टेरिटरी एरिया बनाने के लिए संघर्ष के दौरान ऐसा हो सकात है। यह अपने आप ठीक हो जाता है।
मोहित सूद
उपसंचालक पन्ना टाईगर रिजर्व पन्ना
Created On :   27 April 2025 1:05 PM IST