पन्ना: स्मृति वन के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल

स्मृति वन के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल
  • स्मृति वन के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
  • एक की मौत एक घायल

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना-छतरपुर रोड स्मृति वन के पास किसी अज्ञात वाहन द्वारा मोटर साईकिल चालक को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल है। जिसका ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक रमईया आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी इटवां खास हाल निवास मनौर की मृत्यु हो गई है तथा राजा भईया आदिवासी पिता छुट्टन आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी मनौर दोनों लोग सप्ताहिक बाजार करके वापिस मनौर जा रहे थे उसी दौरान घटना घटित हुई है। मृतक के शव को पीएम हाउस में रखवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा घटना स्थल पंहुचे तथा 108 एम्बूलेंस के माध्यम से मृतक एवं घायल को जिला अस्पताल भेजने का तत्काल प्रबंध किया गया है। मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़े -भारी मात्रा में प्लास्टिक के जारों में भरा मिलवाटी घी पकड़ा गया, खाद्य विभाग द्वारा जांच के लिए गए नमूने, जप्त किए गए ८२९ किलो घी को किया गया सील

Created On :   1 July 2024 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story