- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- जहर के सेवन से दो महिलाओं की मौत
जहर के सेवन से दो महिलाओं की मौत

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल मेें इलाज के दौरान एक बुजुर्ग समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों की मौत जहर के सेवन से हुई है। जुन्नारदेव के ग्राम तेलीबर की एक महिला ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। इसी तरह अमरवाड़ा के धादरा की एक वृद्धा को जहरीली दवा के सेवन के चलते परिजनों ने अस्पताल में लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
घर पर उल्टियां करती मिली महिला-
जुन्नारदेव के ग्राम तेलीबर की 45 वर्षीय अनिता पति पुशनलाल यदुवंशी सोमवार शाम को अचानक उल्टियां करने लगी। जिसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुशनलाल यदुवंशी के मुताबिक जब वह खेत से सिंचाई कर लौटा तो अनिता उल्टियां कर रही थी। अनिता ने जहर का सेवन किन परिस्थितियों में किया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
गंभीर हालत में बुजुर्ग को किया भर्ती, मौत-
अमरवाड़ा के ग्राम धादरा की एक बुजुर्ग महिला को परिजनों ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि 90 वर्षीय कबूतरबाई पति भादू खोबड़े को सोमवार को अज्ञात जहर के सेवन की वजह से भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
Created On :   18 Feb 2020 11:09 PM IST