प्रकाश पर्व पर गुरु के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

डिजिटल डेस्क,शहडोल। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व गुरुवार को मनाया गया। गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद ज्ञानी प्रिन्सपाल सिंह (पटियाला वाले) द्वारा कीर्तन दीवान सजाए गए एवं श्रीगुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। गुरु घर के हजूरी रागी ज्ञानी धर्म सिंह द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के बाद लंगर आयोजित किया गया, जिसमें सर्व समाज के लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। शाम को कीर्तन एवं गुरबाणी का पाठ हुआ।
ज्ञानी प्रिन्सपाल सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत किया, जिसमे सभी लोग शामिल हुए। गुरु घर के हजूरी रागी ज्ञानी धर्म सिंह द्वारा भी कीर्तन किया गया। अरदास के बाद आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। लंगर और आतिशबाजी के बाद कार्यक्रम का समापन हो गया। इसी प्रकार बुढ़ार के गुरुद्वारा में भी श्रीगुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव मनाया गया। प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा बुढ़ार के अध्यक्ष बलमीत सिंह खनूजा ने बताया कि ज्ञानी भगवान सिंह, ज्ञानी प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत किया। त्रिलोक सिंह रागी जत्था जगधारी वाले ने कथा कीर्तन किया, जिसमें सभी लोग शामिल हुए। कीर्तन समाप्ति के बाद लंगर का आयोजन भी किया गया।
Created On :   6 Jan 2023 5:37 PM IST