- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- फिर महसूस हुआ झटका, इस साल में...
फिर महसूस हुआ झटका, इस साल में दूसरी बार काँपी धरती

डिजिटल डेस्क,सिवनी। सिवनी मुख्यालय और आसपास गुरुवार सुबह जोर के धमाके के साथ भूकम्प सा झटका महसूस हुआ। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आये। हालांकि इसके रिकॉर्ड में दर्ज होने की सूचना नही है। बीते बरसों में भी जिला मुख्यालय में भूकम्प कई बार आता रहा है।
भूकंप सुबह करीब 05.20 बजे पर आया। भूकंप के इन झटकों से किसी को कोई हानि नहीं हुई।
पिछली बार आए भूकंप में भी भूवैज्ञानिक व मौसम विभाग ने बताया था कि भूकंप के झटके बारिश के बाद जब पानी रिसता है तो वहाँ की गैस रिलीज होने से आते हैं। ये झटके नुकसानदेह नही होते। गुरुवार को सुबह भूकंप एक जोरदार धमाके के साथ हुआ। लोगों ने धम्म जैसी आवाज महसूस की। इसके साथ ही कुछ लोग घरों से बाहर निकल गए। नगर के कबीर वार्ड डूंडासिवनी, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गुरुवार को सुबह वे घर के दूसरे माले पर सो रहे थे तभी धम्म से आवाज आई। मकान हिला। वे तत्काल नीचे उतरे इसके साथ ही सोशल मीडिया में गुरुवार को सुबह 5:20 बजे जमीन हिलने की खबरें लोग एक दूसरे को देने लगे।
कबीर वार्ड निवासी नरेश मिश्रा, राजपूत कॉलोनी टैगोर वार्ड निवासी भोजराज मदने, यामिनी दीक्षित, राजू, ममता, शुब्बू, बबली मिश्रा, स्वाति तिवारी, लालू साहू, जगदीश साहू, भैरोगंज निवासी महेंद्र बघेल शेरू, रेलवे स्टेशन रोड निवासी नंद किशोर दुबे, कटंगी नाका अभिषेक कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता, कटंगी रोड निवासी रूपेश कोहरु, सोनू गुप्ता आदि ने बताया कि भूकंप का झटका काफी तेज महसूस हुआ।
Created On :   25 Aug 2022 3:26 PM IST