- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- कलेक्ट्रेट में संयुक्त कलेक्टर ने...
कलेक्ट्रेट में संयुक्त कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

डिजिटल डेस्क,शहडोल। उमरिया जिले के ग्राम बरेली थाना पाली निवासी सुखिया बैगा ने बताया कि किसान सम्मान निधि की राशि पहले पति को मिलती थी किन्तु पति की मृत्यु 12 अगस्त 2021 को होने के बाद अब तक किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल रही है। सुखिया बाई ने किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलने से खेती किसानी में होने वाली परेशानी से अवगत कराया। नाम जुड़वाने की मांग की। कमिश्नर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में संभाग के तीनों जिले से आवेदक पहुंचे। उपायुक्त मनीषा पांडेय ने समस्या सुनकर जरुरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
लोगों ने बताई ये परेशानी
- मकरंद पाल पिता रमोला ग्राम ताला तहसील बिलासपुर थाना चंदिया जिला उमरिया निवासी ने बताया कि ग्राम ओबरा की भूमि जिसका खसरा नं.540.606 रकवा 0.348 का भू स्वामी पट्टेदार राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। इसमें सीमांकन के बाद भी चिन्हित जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।
- अभिषेक सिंह निवासी बम्हनी तहसील पुष्पराजगढ ने बताया कि वे सहायक शिक्षक पद पर शाउमा विद्यालय लखोरा पुष्पराजगढ़ जिला अनुपपुर (म.प्र.) उच्च श्रेणी शिक्षक पद पर पदस्थ हैं। अचानक मानसिक स्थिति खराब होने के बाद शिक्षण संस्था में उपस्थित होने में असमर्थ हुए और विभाग को सूचित किया गया। बाद में मेडिकल जांच में सेवा योग्य बताया। इधर कार्य करने में अयोग्य माना गया है न ही निलम्बित किया गया। इससे जीवन निर्वाह वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट है।
रिकॉर्ड सुधारने की मांग
कलेक्ट्रेट में संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय ने जिले के दूरदराज से आए हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। संयुक्त कलेक्टर को परसद्दू पिता रामदास नामदेव निवासी ग्राम पंचायत लालपुर ने बताया कि उनकी जमीन ग्राम सोनवर्षा जिनका खसरा नंबर 73 है जोकि उनकी आधिपत्य की है।
वह कई वर्षों से उस जमीन पर कृषि का कार्य कर रहा है, पर उक्त भूमि का रिकॉर्ड कृपाल पिता नंदू साहू के नाम पर बता रहा है। उन्होंने उक्त भूमि का रिकॉर्ड सुधारने हेतु संयुक्त कलेक्टर से आग्रह किया जिस पर संयुक्त कलेक्टर ने तहसीलदार सोहागपुर की ओर पत्र प्रेषित करते हुए जमीन का जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खैरा के रामधर कोल ने बीमारी पर आर्थिक सहायता की मांग रखी।
Created On :   30 Nov 2022 3:13 PM IST