- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अजयगढ में भगवान परशुराम का...
अजयगढ में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

डिजिटल डेस्क, अजयगढ । अक्षय तृतीया दिन मंगलवार को विप्र समाज द्वारा रामलीला मैदान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम का भव्य पूजन हवन वेद मंत्रो के उच्चारण के साथ किया गया एवं भजन कीर्तन हनुमान चालीसा पाठ का आयेाजन किया गया तथा भगवान श्री परशुराम की भव्य महाआरती उतारी गयी। भगवान परशुराम के जयकारे से पूरा रामलीला मैदान गुजायंमन हुआ। कई ब्राम्हणों ने विधानों द्वारा भगवान श्री परशुराम के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इसी कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं बयोवद्व ब्राम्हणों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से संजय सुल्लेरे, अजय तिवारी, भरत मिलन पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, अवध तिवारी, लाल बहादुर चौबे, अरूण चौबे, मनोज मिश्रा, वीरेन्द्र मिश्रा, दिनेश अरजारिया, जनमेजय अरजरिया, बाबू तिवारी, दीपक तिवारी, जगदीश पाठक, हरकिशोर बाजपेयी, सुशील मिश्रा, विनोद मिश्रा, रानू चौबे, सुरेन्द्र चौबे, मुन्ना चौबे, राकेश गर्ग, भरत पाठक, रूप नगायच, नंदिता पाठक, पूजा मिश्रा, दादू राम कृपाचार्य मिश्रा, रोहित दुबे, अरूण तिवारी, राजेन्द्र तिवारी लच्छू महाराज पिष्टा, रसगोले धूरिया तथा नगर एवं क्षेत्र के सैकडो युवा सहित वरिष्ठ जन बा्रम्हण समुदाय के लोग उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम उपरांन्त सभी लोग भोज कार्यक्रम में शामिल हुये।
Created On :   4 May 2022 1:18 PM IST