सपा मुखिया अखिलेश यादव का सपाइयों ने मनाया जन्मदिन

डिजिटल डेस्क, भदोही समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अल्ताफ अंसारी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद के जन्मदिवस पर केक काटकर व पौधारोपण करके भव्य कार्यक्रम मनाया गया। उनके लंबी उम्र की कामना की गई।
इस अवसर पर अल्ताफ हुसैन अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नौजवानों का मसीहा बताया गया। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए प्रदेश के विकास की तारीफ की गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद के रहते हुए संगठन मजबूत हुई है। उन्होंने वहां पर केक काटा और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और एक-दूसरे को बधाई दी गई। इसके बाद पौधरोपण किया गया। जहां मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चों में मिठाइयों का भी वितरण किया गया
इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बाबा बिन्द, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजीत यादव पप्पी, अजय यादव, सुनील यादव, सतीश यादव, कृष्णा यादव सहित तमाम नौजवान समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
Created On :   2 July 2022 5:38 PM IST