सेवानिवृत्त रेन्जर किशोरी लाल तिवारी का निधन

By - Bhaskar Hindi |21 July 2022 12:59 PM IST
पन्ना सेवानिवृत्त रेन्जर किशोरी लाल तिवारी का निधन
डिजिटल डेस्क,पन्ना। जिले की पवई विकासखण्ड के सिमरी निवासी सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्राधिकारी किशोरी लाल तिवारी का 20 जुलाई को अचानक हद्रयाघात होने के कारण निधन हो गया वह 80 वर्ष के थे। स्वर्गीय श्री तिवारी का आज दिनांक 21 जुलाई को अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें क्षेत्रांचल के लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। गौरतलब हो कि स्वर्गीय श्री तिवारी अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष पंडित रामगोपाल तिवारी के चाचा जी थे। इनके परिवार में तीन बेटा व दो बेटी हैं। श्री तिवारी के निधन हो जाने पर ब्राम्हण समाज सहित क्षेत्र के लोगो ने दुख व्यक्त करते हुए श्रंद्धाजली अर्पित की है।
Created On :   21 July 2022 6:28 PM IST
Next Story