24 को मार्कण्डेय जयंती पर धार्मिक आयोजन

By - Bhaskar Hindi |23 Jan 2023 8:54 PM IST
नागपुर 24 को मार्कण्डेय जयंती पर धार्मिक आयोजन
डिजिटल डेस्क, नागपुर। पद्मशाली समाज के अराध्य महामुनि ऋषि मार्कण्डेय जयंती पर आज धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ताज नगर, मानेवाड़ा रोड स्थित मार्कण्डेय भवन में सुबह 10 बजे सामूहिक अभिषेक होगा। पूजा-आरती पश्चात भजन होगा। सामूहिक अभिषेक के लिए पूजा सामग्री श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार ला सकते हैं। महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में धार्मक कार्यक्रमों का लाभ लेने का आह्वान पद्मशाली समाज के अध्यक्ष राजू नागुलवार, सचिव तारकेश्वर उडतेवार व कोषाध्यक्ष उमाकांत गोशिकवार ने किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पद्मशाली महिला मंडल के पदाधिकारी प्रयासरत हैं।
Created On :   23 Jan 2023 8:54 PM IST
Next Story