- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नगर पालिका परिषद द्वारा लोक जैव...
नगर पालिका परिषद द्वारा लोक जैव विविधता पंजी निर्माण कार्य पूर्ण।

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के मार्गदर्शन व निरीक्षण एवं कैम्प निधि द्वारा संचालित नगर पालिका परिषद पन्ना के लोक जैव विविधता पंजी का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। आज दिनांक 20 अप्रैल 2022 को जैव विविधता प्रबंधन समिति की तीसरी बैठक में रबी, खरीफ, जायद तीनों फसली सीजन में बोर्ड द्वारा निर्धारित जैव विविधता के सभी क्षेत्रों में सर्वे कर तैयार किए गए अंतिम डाटा ड्राफ्ट को प्रोजेक्ट के मुख्य अनुसंधानकर्ता डॉ.मनोज कुमार शुक्ल ने उक्त बैठक में सदस्यों के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया। यह कार्य उच्च गुणवत्तापूर्ण व जैव विविधता पंजी निर्माण के सभी उद्देश्यों को पूर्ण करता है। पीबीआर के आधार पर नगर पालिका क्षेत्र की जैवविविधता के संरक्षण संवर्धन व किसी प्रजाति के अस्तित्व के संकट के बिना उसके सतत दोहन तथा जैव संसाधनों के उपयोग पर कर लगाने और उसका कुछ भाग स्थानीय निकाय को देने आदि के लिए कार्य योजना बनाने में सहायक होगा। उक्त बैठक में सुश्री एकता अग्रवाल सीएमओ नगरपालिक, सुरेश कुमार साहू उपयंत्री, बीएमसी अध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, सचिव व्ही.के. सक्सेना, बीएमसी सदस्य उत्तम सिंह बागरी, राजेश अवस्थी, श्रीमती भारती श्रीवास्तव, अवध दुबे, ओम प्रकाश खरे, श्रीमती हीराबाई डाटा कलेक्टर शिवानी शुक्ला तथा रवि रैकवार आदि ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।
Created On :   20 April 2022 7:24 PM IST