- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- तेंदूपत्ता तोड़ रहे श्रमिक पर...
तेंदूपत्ता तोड़ रहे श्रमिक पर तेंदुआ का हमला

डिजिटल डेस्क, सतना। सतना वनमंडल अंतर्गत चित्रकूट रेंज के सेन्धवहा बीट पर तेंदूपत्ता तोड़ रहे श्रमिक पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। श्रमिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। रेंजर विवेक सिंह के मुताबिक श्रमिक राममिलन माली पिता रवि करण 50 वर्ष निवासी सती अनुसुईया थाना चित्रकूट शुक्रवार को सुबह तेंदूपत्ता तोड़ रहा था। तभी तेंदुआ ने हमला कर दिया। लगभग 10 मिनट तक संघर्ष करने के बाद श्रमिक ने भागने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ ने पीछा कर घायल कर दिया। गनीमत यह थी कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर मंदाकिनी तट पर भगवान शिव जी का मंदिर था। श्रमिक की आवाज सुनकर मंदिर में मौजूद लोग वहां पहुंचे। लोगों को देख तेुंदआ जंगल की तरफ भाग गया। परिजन से सूचना मिलने पर जंगल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद श्रमिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Created On :   21 May 2022 3:49 PM IST