- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- नरेला गांव में एक युवक ने घर पर ही...
नरेला गांव में एक युवक ने घर पर ही फंदे पर झूलकर की खुदकुशी

By - Bhaskar Hindi |3 Nov 2022 1:39 PM IST
सिवनी नरेला गांव में एक युवक ने घर पर ही फंदे पर झूलकर की खुदकुशी
डिजिटल डेस्क,सिवनी। डूंडासिवनी थाना अंतर्गत नरेला गांव में एक युवक ने घर पर ही फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरु की है। पुलिस के अनुसार नरेला निवासी 28 वर्षीय संतलाल पिता हरिप्रसाद उईके का शव घर पर फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पता लगा संतलाल शराब पीकर आए दिन परिजनों के साथ विवाद करता था। यहां तक की वह खुद को मारने की बात भी कहता था। बुधवार को जब परिजनों ने कमरा न खुलने पर आवाज लगाई तो कुछ प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब दरवाजा तोड़ा गया तो संतलाल की लाश फंदे पर लटकी मिली। संतलाल ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है।
Created On :   3 Nov 2022 6:37 PM IST
Next Story