- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- धनपुरी नगरपालिका में नपाध्यक्षपति...
धनपुरी नगरपालिका में नपाध्यक्षपति किस अधिकार से देख रहे काम

डिजिटल डेस्क,शहडोल। धनपुरी नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा के पति इंद्रजीत छाबड़ा पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हंसराज तनवर ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सवाल उठाया कि नपाध्यक्ष के पति इंद्रजीत छाबड़ा अध्यक्ष के चेंबर में बैठकर कर्मचारियों को निर्देश देते हैं। नीतिगत निर्णय लेते हैं और काम को लेकर जरुरी निर्देश देते हैं तो उन्हे यह अधिकार किसने किया।
पूर्व नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका की जनता ने उनकी पत्नी को पार्षद चुना फिर पार्षदों ने अध्यक्ष चुना। इसमें कहीं भी उनके पति इंद्रजीत छाबड़ा को नहीं चुना गया है। इसके बाद भी वे कर्मचारियों से फाइलें मंगवाकर निर्देश देते हैं। पूर्व नपाध्यक्ष ने कि धनपुरी नगर पालिका में चल रहे नियम विरुद्ध क्रियाकलाप की शिकायत मुख्यमंत्री, कमिश्नर और कलेक्टर के साथ ही जेडीए को करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
राज्य सरकार ने बनाए हैं नियम
कुछ माह पहले हुए चुनाव के बाद राज्य सरकार ने नियम बनाए हैं कि निर्वाचित प्रतिनिधि के निकट संबंधी या रिश्तेदार बैठकों में भाग लेते हैं या फिर जरुरी निर्देश देते हैं या फिर कार्य संपादित करते हैं तो संबंधित का पद भी छिन सकता है।
- अध्यक्ष के अधिकार अध्यक्ष के रहते हैं। हंसराज तनवर भी पांच साल अध्यक्ष रहे हैं। जो बात कह रहे हैं उसका प्रमाण तो दें। इसके अलावा नगर पालिका हित में जो बात है तो किसी को परेशानी थोड़ी होगी।
इंद्रजीत छाबड़ा, नपाध्यक्ष पति धनपुरी
Created On :   30 Nov 2022 3:37 PM IST