गल्र्स हॉस्टल महिला कर्मी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय गल्र्स हॉस्टल महिला कर्मी को घर छोडऩे के बहाने एक परिचित का व्यक्ति अपने साथ ले गया और महिला को बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म किया। उसके साथी ने मोबाइल पर वीडियो बना लिया और महिला को ब्लैकमेल करते हुए दूसरे साथी ने भी दुष्कर्म किया। इस घटना की रिपोर्ट पीडि़ता द्वारा शनिवार की रात थाने में दर्ज कराई गई। मामला दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाने पहुँची पीडि़त महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गल्र्स हॉस्टल में नौकरी करती है। रोजाना की तरह वह शुक्रवार को हॉस्टल से काम करके घर जाने के लिए निकली और अपने पति को कॉल करके बुलाया। पति ने उससे कहा कि वह किसी काम में फँसा है और वह ऑटो से घर पहुँच जाए। इस बीच महिला ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी उसके परिचित का रूपेश मिश्रा वहाँ पहुँचा और महिला से घर छोडऩे के लिए कहा। वह महिला को अपने सुहागी स्थित घर ले जाने लगा तो महिला ने उससे कहा कि कहाँ ले जा रहे हो, इस पर उसने महिला से कहा कि घर पर दवाई देना है। घर पहुँचते ही उसने महिला को अंदर बुलाया और दरवाजा बंद कर लिया। वहाँ पर रूपेश का साथी गोलू पटैल पहले से मौजूद था। विरोध करने पर रूपेश ने धमकाते हुए महिला से दुष्कर्म किया, इस दौरान गोलू ने मोबाइल पर वीडियो बना लिया और फिर महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों अपने किसी तीसरे साथी को बुला रहे थे, इस बीच महिला किसी तरह वहाँ से भाग निकली। महिला की रिपोर्ट पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रूपेश और गोलू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया।
Created On :   2 April 2023 10:36 PM IST