- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सतना में गणेश सिंह का चौका...
सतना में गणेश सिंह का चौका ,कांग्रेस छोड़ बाकी प्रत्याशियों की जमानत जब्त
![Ganesh singh won the fourth time lok sabha elections from satna Ganesh singh won the fourth time lok sabha elections from satna](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/WhatsApp_Image_2019-05-24_at_7_14_09_AM_730X365.jpeg)
डिजिटल डेस्क, सतना। लोकसभा चुनाव में भाजपा के गणेश सिंह ने कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी को 2 लाख 31 हजार 473 मतों के भारी अंतर से करारी शिकस्त देते हुए लगातार चौथी बार शानदार जीत दर्ज की है। राजनीतिक मामलों के जानकारों ने माना कि उनके चौके ने चौंकाया दिया है। इन्हीं जानकारों के मुताबिक पूर्वानुमानों में भाजपा की जीत तो तय थी लेकिन जीत के ऐसे भारी अंतर का अंदाजा किसी को नहीं था। गणेश सिंह को सर्वाधिक 5 लाख 88 हजार 753 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजाराम त्रिपाठी को 3 लाख 57 हजार 280 वोट मिले। बसपा के अच्छेलाल कुशवाहा महज 1 लाख 9 हजार 961 मतों के साथ जमानत गंवा बैठे। चुनाव मैदान में कुल 21 प्रत्याशी थे। बसपा समेत अन्य 19 प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गईं।
एक बार फिर मैहर सबसे ज्यादा मेहरबान
भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह पर एक बार फिर से मैहर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने सबसे ज्यादा मेहरबानी दिखाई है। संसदीय क्षेत्र के 7 विधानसभा क्षेत्रों में से मैहर ने गणेश सिंह को सबसे ज्यादा 95 हजार वोट दिए हैं। इस मामले में नागौद 90 हजार 275 मतों के साथ दूसरे और 89 हजार 709 मतों के साथ रामपुर बघेलान तीसरे नंबर पर रहा।
परिणाम :
गणेश सिंह,भाजपा : 5 लाख 88 हजार 753 (52.87 प्रतिशत): विजेता
राजाराम त्रिपाठी,कांग्रेस : 3 लाख 57 हजार 280 (32.08 प्रतिशत): पराजित
जीत-हार का अंतर : 2 लाख 31 हजार 473 मत
नोटा के नाम आए 8 डाक मत पत्र
नोटा को कुल 2 हजार 644 वोट मिले। 8 डाक मत पत्र भी नोटा के नाम आए। सबसे ज्यादा 1343 डाक मत भाजपा के गणेश सिंह के पक्ष में गए। जबकि 307 डाक मतों के साथ कांग्रेस के राजाराम दूसरे नंबर पर रहे। बसपा के अच्छेलाल को 60 डाक मत मिले।
किसे-कितने मत :
- गणेश सिंह,भाजपा : 588753
- राजाराम त्रिपाठी,कांग्रेस : 357280
- अच्छेलाल कुशवाहा,बसपा : 109961
- नंद किशोर, पीपीआई : 6964
- मनोज राज द्विवेदी,जनता कांग्रेस : 1482
- महेन्द्र सिंह परिहार, बीएससी: 1227
- डॉ.राजेन्द्र त्रिपाठी, बीजेएमपी : 1055
- रामकुशल केवट, बीएमएस : 1311
- रामनिवास सेन, आरपीआईए : 1533
- रामविश्वास पाल, आरएसपी : 2164
- विपिन सिंह तिवारी, एसआईपी : 3893
- शशांक सिंह बघेल, सपाक्स : 2450
- अशोक विश्वकर्मा,निर्दलीय : 4220
- मो.जिबराइल, निर्दलीय : 5259
- नासिर खान, निर्दलीय : 5639
- बाबूलाल, निर्दलीय : 6806
- महेश साहू, एएचएम : 3081
- मुन्नी क्रांति,निर्दलीय : 3600
- सुरेन्द्र पांडेय,निर्दलीय: 2564
- डॉ.सुरेश त्रिपाठी,निर्दलीय : 921
- फौजी संदीप बाबा,निर्दलीय, 849
Created On :   24 May 2019 2:03 PM IST