- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- नष्ट किया डेढ़ क्विंटल महुआ लाहन
नष्ट किया डेढ़ क्विंटल महुआ लाहन

By - Bhaskar Hindi |17 Jun 2022 8:12 AM IST
सतना नष्ट किया डेढ़ क्विंटल महुआ लाहन
डिजिटल डेस्क,सतना। रामनगर पुलिस ने सरिया गांव में सोन नदी के किनारे कच्ची शराब बनाने के लिए महुआ लाहन तैयार किए जाने की सूचना पर छापा मारकर सर्च ऑपरेशन चलाया। टीआई रोहित यादव ने बताया कि तलाशी के दौरान झाडिय़ों में छिपाए गए प्लास्टिक के 132 डिब्बों में भरा लाहन हाथ लग गया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला, लिहाजा अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है। शराब बनाने वालों की पहचान के लिए मुखबिरों की मदद ली जा रही है। वहीं जठ्हा गांव में दबिश देकर रामनरेश पुत्र सरमन कोल के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त की गई।
Created On :   17 Jun 2022 1:39 PM IST
Tags
Next Story