- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- विश्वविद्यालय में हुई भर्ती निरस्त...
विश्वविद्यालय में हुई भर्ती निरस्त करने की मांग

डिजिटल डेस्क,शहडोल। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति अपने दायित्व का बेहतर निर्वहन नहीं कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष की पुत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की भतीजी को भर्ती प्रक्रिया को धता बताते हुए सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्या शहडोल संभाग मे कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था,जो कि बाहर के व्यक्ति को यहां कुलपति के पद पर बैठाया गया है। जो कि हमारे आदिवासी बाहुल्य संभाग मे अपनी मनमर्जी चलाते हुए कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सहायक प्राध्यापक पद मे हुई फर्जी भर्तियां शीघ्र ही निरस्त कर नए सिरे से पारदर्शी रूप से नियुक्तियां की जाए। उन्होंने एनएसयूआई द्वारा सोमवार को कुलपति के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया।
Created On :   30 Nov 2022 3:08 PM IST