- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- जिला अस्पताल में पदस्थ स्टॉफ नर्स...
जिला अस्पताल में पदस्थ स्टॉफ नर्स की मौत पर जांच की मांग

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जिला अस्पताल में पदस्थ स्टॉफ नर्स की मौत मामले में मायके वालों ने जांच की मांग की है। बताया कि ससुराल पक्ष ने करंट से मौत की जानकारी दी है। आरोप है की बेटी की मौत करंट से नहीं हुई बल्कि हत्या हुई है। उल्लेखनीय है कि प्रिया द्विवेदी पति अरविंद शर्मा उम्र 25 वर्ष को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
प्रिया द्विवेदी का विवाह 11 मई 2022 को शहडोल के गांव एताझर में हुआ था। उनके पति अरविंद शर्मा प्राइवेटMu जॉब करते हैं। मृतक के भाई अमित तिवारी का आरोप है कि बहन प्रिया के पति से कई बार पति-पत्नी का विवाद होता था। 7 दिन पहले भी विवाद हुआ था तब पिता ने आकर पति पत्नी की सुलह करा दी थी।
इसके पूर्व में भी कई बार विवाद होने की वजह से परिवारिक सुलह कराई गई है। अमित का कहना है कि करंट की चपेट में आने से नहीं बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने मामले की सही जांच करवाए जाने की मांग की है। मायके पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना रविवार की सुबह की है लेकिन मायके पक्ष को इसकी कोई जानकारी नहीं लगी बल्कि साथी स्टाफ ने ही मायके पक्ष को दोपहर में मामले की जानकारी दी। आनन-फानन में जानकारी मिलते ही मायका पक्ष शहडोल पहुंचा। हादसा होने के बाद भी ससुराल से कोई फोन मायके पक्ष को नहीं किया गया था जिससे परिजन और भी नाराज हैं।
Created On :   4 Oct 2022 1:00 PM IST