- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पांच घंटे की मशक्कत के बाद नाले से...
पांच घंटे की मशक्कत के बाद नाले से निकाली गई गाय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के दादर इलाके में नाले में फंसी एक गाय को निकालने के लिए दमकल विभाग के जवानों को पांच घंटे मशक्कत करनी पड़ी। हादसा सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब हुआ। दादर रेलवे स्टेशन के पास कबूतरखाना इलाके में गाय नाले पर रखे ढक्कन के ऊपर खड़ी थी लेकिन ढक्कन गाय का बोझ नहीं उठा पाया और उसके टूट जाने के चलते गाय सकरे नाले में गिरकर फंस गई। करीब 8 से 10 फुट गहने नाले में गाय इस तरह फंसी थी कि वह हिल डुल नहीं पा रही थी। सूचना मिलने के बाद तुरंत दमकल के जवान मौके पर पहुंचे और गाय को निकालने के लिए मशक्कत शुरू की। पुलिस और मुंबई महानगर पालिका की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। गाय को निकालने के लिए नाले के बड़े हिस्से को तोड़ने पड़ा। करीब पांच घंटे की मेहनत के बाद धीरे धीरे नाले की दीवार तोड़कर गाय को निकालने की जगह बनाई गई इसके बाद रस्सी से बांधकर गाय को किसी तरह बाहर निकाला गया जिसके बाद दमकल के जवानों से साथ-साथ बाकी लोगों ने भी राहत की सांस ली।
Created On :   28 March 2022 9:07 PM IST