New Delhi News: निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाएं मुख्यमंत्री, आतिशी ने की सभी स्कूलों का ऑडिट कराने की मांग

निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाएं मुख्यमंत्री, आतिशी ने की सभी स्कूलों का ऑडिट कराने की मांग
  • निजी स्कूलों में फीस वृद्धि
  • फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाएं
  • आतिशी ने की मुख्यमंत्री से मांग

New Delhi News. दिल्ली विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष आतिशी ने सोमवार को निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने फीस बढ़ोत्तरी को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर बढ़ी हुई फीस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखे पत्र में मुख्य रूप से तीन मांग की है। उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री से कहा है कि वह तत्काल आदेश जारी कर निजी स्कूलों की बढ़ी फीस पर रोक लगाएं।इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से दिल्ली के सभी स्कूलों का ऑडिट कराने की मांग की है। आतिशी ने मुख्यमंत्री से कहा है कि केवल उन स्कूलों को ही एक से दो प्रतिशत फीस बढ़ाने की अनुमति दी जाए, जिनके खर्चे जायज हों।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पत्र की प्रति साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ने से हाहाकार मचा हुआ है। स्कूलों के बाहर अभिभावक प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन भाजपा सरकार ने चुप्पी साधे हुए है। आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अब क्या कार्रवाई करती हैं, इससे पता चलेगा कि भाजपा सरकार शिक्षा माफिया के साथ है या अभिभावकों के साथ है।

Created On :   7 April 2025 9:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story