Delhi News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का शंखनाद, 20 नवंबर को होंगे चुनाव, 23 आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का शंखनाद,   20 नवंबर को होंगे चुनाव, 23 आएंगे नतीजे
  • राज्य का चुनावी कार्यक्रम घोषित
  • 22 से 29 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे नामांकन
  • 4 नवंबर नामांकन वापसी की अंतिम तिथि

Delhi News महाराष्ट्र और विधानसभा चुनाव का आज शंखनाद हो गया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा। चुनाव आयोग की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया।

चुनाव आयोग ने दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की और विधानसभा चुनावों का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा चुनावी कार्यक्रम बताया. महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही कुछ सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान हुआ। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है। चुनाव आयोग की पीसी के साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया।

महाराष्ट्र में विधानसभा की सभी 288 सीटों के लिए एक साथ ही वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि मुंबई में वोटिंग को सही रखने और मतदाताओं की शिकायत के बाद पोलिंग स्टेशन और सुविधाओं में सुधार किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि बुजुर्ग मतदाताओं को घर से वोट देने की सुविधा होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान केंद्र की अधिकतम दूरी दो किलोमीटर से ज्यादा नहीं होगी।


Created On :   15 Oct 2024 10:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story