Navi Mumbai News: तीन पुलिस स्टेशन के कुछ हिस्सों को मिला कर उलवे में बनेगा 21वां नया पुलिस स्टेशन

तीन पुलिस स्टेशन के कुछ हिस्सों को मिला कर उलवे में बनेगा 21वां नया पुलिस स्टेशन
  • नवी मुंबई में बनेगा 21वां पुलिस स्टेशन
  • नया थाना बनाने राज्य सरकार की अनुमति मिल गई

Navi Mumbai News : कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवी मुंबई में जल्द ही 21वां पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। न्हावा-शेवा, पनवेल शहर और एनआरआई पुलिस स्टेशन के कुछ हिस्से को जोड़कर उलवे में नया थाना बनाने को राज्य सरकार की अनुमति मिल गई है। इसके लिए 2.12 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय में फिलहाल 20 थाने हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नवी मुंबई शहर की आबादी बढ़ रही है। आपराधिक घटनाएं भी बढ़ी हैं। इसलिए नया थाना बनाने की जरूरत है। उलवे नोड में स्वतंत्र पुलिस स्टेशन बनने के बाद यहां के लोगों को एनआरआई या न्हावा-शेवा पुलिस स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा।

संजय कुमार पाटील, पुलिस उपायुक्त-नवी मुंबई के मुताबिक उलवे नोड में पुलिस स्टेशन के लिए जगह पहले से ही आरक्षित है। इस पुलिस स्टेशन के सीमांकन का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।


Created On :   14 Oct 2024 1:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story