हेल्थ केयर अवार्ड 2024: हेल्थ रिएक्टिव के बॉडी रिवाइवल को लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ ब्रांड का नवभारत हेल्थ केयर अवार्ड 2024 आयुर्वेद में उत्कृष्टता की मिसाल

हेल्थ रिएक्टिव के बॉडी रिवाइवल को लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ ब्रांड का नवभारत हेल्थ केयर अवार्ड 2024 आयुर्वेद में उत्कृष्टता की मिसाल
यह सम्मान हेल्थ रिएक्टिव के प्रमुख उत्पाद बॉडी रिवाइवल के लिए दिया गया, जिसे लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ ब्रांड के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।

मुंबई, सितम्बर 20 : हेल्थ रिएक्टिव के सीईओ मुनीश खान ने आयुर्वेद के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें 17 अगस्त 2024 को मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में नवभारत हेल्थ केयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हेल्थ रिएक्टिव के प्रमुख उत्पाद *बॉडी रिवाइवल* के लिए दिया गया, जिसे लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ ब्रांड के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, श्री दीपक सावंत ने प्रदान किया, जिससे इस सम्मान की महत्ता और भी बढ़ गई।

बॉडी रिवाइवल: आयुर्वेद और विज्ञान का संयोजन

बॉडी रिवाइवल, हेल्थ रिएक्टिव का एक प्रमुख उत्पाद है, जिसे पारंपरिक आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के संयोजन से विकसित किया गया है। यह उत्पाद न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सक्षम है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों के उपचार में भी सहायक है। इस उत्पाद को लेकर मुनीश खान ने कहा, "बॉडी रिवाइवल का उद्देश्य केवल एक आयुर्वेदिक दवा के रूप में नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली के हिस्से के रूप में स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। हमारा मानना है कि प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व आज भी उतना ही है, जितना प्राचीन समय में था।"

संपूर्ण स्वास्थ्य की दिशा में कदम

मुनीश खान की दृष्टि स्पष्ट है-आयुर्वेद को एक विश्वव्यापी मान्यता दिलाना। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया,"हमारी कंपनी का उद्देश्य केवल भारत तक सीमित नहीं है। हम चाहते हैं कि आयुर्वेदिक उत्पादों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वीकार किया जाए। इसके लिए हम निरंतर शोध और विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

हेल्थ रिएक्टिव का बॉडी रिवाइवल पहले ही “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” और “एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” में अपनी जगह बना चुका है, जो कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उनके प्रयासों को दर्शाता है। यह उत्पाद नौ प्राचीन और शोधित जड़ी-बूटियों से बनाया गया है, जिसमें ”बिल्वा (Aegle Marmelos), वचा (Acorus Calamus), अश्वगंधा (Withania Somnifera), काकड़ा सिंगी (Blumea Densiflora), अम्लवेतस (Rumex Vesicarius), मंजीठ (Rubia Cordifolia), लोध्र (Symplocos Racemosa), कर्कटी (Cucumis Melo)” और शहद शामिल हैं।

भविष्य की योजनाएं: आयुर्वेद की ओर बढ़ते कदम

हेल्थ रिएक्टिव की भविष्य की योजनाएं भी काफी महत्वाकांक्षी हैं। कंपनी का लक्ष्य नए आयुर्वेदिक उत्पादों को विकसित करना है जो न केवल बीमारियों का इलाज करें, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाएं।

मुनीश खान का कहना है, "हमारा प्रयास है कि हम आधुनिक विज्ञान की सहायता से आयुर्वेद को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं। हमारी आने वाली परियोजनाओं में और भी अभिनव उत्पाद शामिल होंगे, जो स्वास्थ्य की समग्र देखभाल को बढ़ावा देंगे।"

समारोह की विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित थीं, जिनमें अंबानी, नानावती, हिंदुजा, सैफी, लीलावती, और एशियन हार्ट जैसे प्रमुख अस्पतालों के सीईओ और निदेशक शामिल थे। इन प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की प्रतिष्ठा को और भी बढ़ा दिया।

हेल्थ रिएक्टिव की उपलब्धियां और समाज के प्रति प्रतिबद्धता

मुनीश खान और उनकी टीम ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बार- बार साबित किया है। हेल्थ रिएक्टिव ने आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण से यह सिद्ध किया है कि प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां

Created On :   20 Sept 2024 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story