कार्रवाई: राकांपा नेता गिरफ्तार फिर जमानत पर रिहा, भावनाओं को आहत करने का लगा अरोप

राकांपा नेता गिरफ्तार फिर जमानत पर रिहा, भावनाओं को आहत करने का लगा अरोप
  • विवादास्पद प्रतिमा स्थापित कर भावनाओं को आहत करने का अरोप
  • राकांपा नेता गिरफ्तार फिर रिहा
  • विवाद के दौरान डीसीएम को गाली दी

डिजिटल डेस्क, नागपुर. स्थानीय राकांपा नेता को जरीपटका पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुरुवार को उसे अदालत में पेश कर करने पर जमानत पर छोड़ दिया गया। मामला विवादास्पद प्रतिमा स्थापित कर लोगों की भावनाओं आहत करने और उपमुख्यमंत्री को गाली-गलौज करने से जुड़ा हुआ है।

विवाद के दौरान डीसीएम को गाली दी

राकांपा शरद पवार गुट के स्थानीय नेता पूर्व पार्षद वेदप्रकाश आर्य जरीपटका निवासी हैं। जरीपटका क्षेत्र के ही चौधरी चौक में एक मंडल के पदाधिकारियों ने विवादास्पद प्रतिमा स्थापित की है, जिसे लेकर मंडल पदाधिकारियों के साथ गैरराजनीतिक संगठन के लोगों से विवाद जारी है। प्रतिमा विसर्जित करने की मांग की जा रही थी, जबकि मंडल के पदाधिकारी उसके लिए तैयार नहीं थे। आर्य मंडल का पदाधिकारी नहीं हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि, वे इसका समर्थन कर रहे थे। विवाद के दौरान आर्य ने गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गाली-गलौज किया, इससे परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।

गिरफ्तार होने के बाद तबीयत बिगड़ी

प्रकरण के तूल पकड़ने पर जरीपटका थाने में आर्य के खिलाफ धारा 299 और 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उन्हें अदालत में पेश िकया गया। अदालत ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया है। उधर विवादास्पद प्रतिमा को विसर्जित करने से क्षेत्र में शांति बनी हुई है।

Created On :   12 Sept 2024 3:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story