Nagpur News: स्कूल बस ने दंपति को उड़ाया, पत्नी की मौत पति गंभीर रूप से घायल - इलाज जारी

स्कूल बस ने दंपति को उड़ाया, पत्नी की मौत पति गंभीर रूप से घायल - इलाज जारी
  • फरार बस चालक गिरफ्तार
  • दिघोरी चौक में पुराने बस स्टैंड के पास हादसा
  • पति गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी

Nagpur News : उमरेड रोड पर दिघोरी चौक के पास निजी स्कूल बस चालक ने दोपहिया वाहन सवार दंपति को उड़ा दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पति घायल हो गया। वाठोडा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी बस चालक को शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

पति गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी

वाठोडा स्थित मुंगसाजी नगर निवासी शरद योगेश ढोरे (53) और उसकी पत्नी सीमा (48) दोपहिया वाहन एम.एच.-31-बी.एस.-5398) पर गुरुवार को शाम करीब 4 बजे कहीं लौट रहे थे। उमरेड रोड पर दिघोरी चौक में पुराने बस स्टैंड के सामने नारायणा स्कूल की निजी स्कूल बस (एम.एच.-40-वाई.-6734) के चालक देवेंद्र उईके ने वाहन तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाकर शरद ढोरे के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में ढोरे दंपति बस की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपति को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सीमा की मृत्यु हो गई। सीमा गृहिणी थी। शरद पूर्व सैनिक है। शरद का उपचार जारी है। हादसे के बाद चालक बस सहित भाग गया। उसे शुक्रवार की शाम को बस नंबर के आधार पर िगरफ्तार कर लिया गया।

Created On :   20 Sept 2024 2:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story