Nagpur News: महाराष्ट्र की नब्ज टटोलेंगे नागपुर आए अमित शाह, फिर संभाजीनगर का अहम दौरा

महाराष्ट्र की नब्ज टटोलेंगे नागपुर आए अमित शाह, फिर संभाजीनगर का अहम दौरा
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नागपुर आए
  • यहां से निकले संभाजीनगर
  • कार्यकर्ताओं ने किया बड़ा स्वागत

Nagpur News : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार 24 सिंतबर को दोपहर 2.20 बजे सीमा सुरक्षा बल के विशेष विमान से दिल्ली से नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे। नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उनका उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक सर्वश्री चंद्रशेखर बावनकुले, कृष्णा खोपडे, परिणय फुके, सागर मेघे, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहब दानवे, जिलाधीश डा. विपिन इटनकर, पुलिस आयुक्त डा. रवींद्र सिंगल, मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी व जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जंगी स्वागत किया। वर्धा रोड से लेकर जगह-जगह शाह के होर्डिंग व कट आउट लगे हुए थे।

कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एयरपोर्ट से सुरेश भट सभागृह पहुंचे। सुरेश भट सभागृह में हुए विभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए आैर उपस्थितों को मार्गदर्शन किया। विधान सभा चुनाव को देखते हुए विदर्भ में चुनावी रणनीति तय करने के लिए उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना गया है। शाह ने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद श्री शाह नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे और शाम 5.45 बजे विशेष विमान से छत्रपती संभाजीनगर के लिए रवाना हुए। इस दौरान केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहब पाटील- दानवे, जिलाधीश डॉ. विपिन इटनकर, पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल, मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी, विशेष पुलिस महानिरीक्षक दिलीप पाटील-भुजबल, पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार उपस्थित थे।

Created On :   24 Sept 2024 4:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story