Nagpur News,: गांजा विक्रेताओं पर कसा शिकंजा , सात आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

गांजा विक्रेताओं पर कसा शिकंजा , सात आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
  • जरीपटका थाना क्षेत्र में कुल 93 किलो 420 ग्राम गांजा जब्त
  • गिरफ्तार आरोपियों में दंपति शामिल
  • लंबे समय से गांजा बिक्री कर रहे हैं दंपति

Nagpur News नागपुर गांजा विक्रेताओं पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। गांजा बिक्री में अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय दंपति सहित सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से बडे़ पैमाने पर गांजा, दो कार, मोबाइल, नकदी आदि लाखों रुपए का माल जब्त किया गया है। विविध स्थानों पर हुई कार्रवाई को लेकर पुलिस भवन में पत्र-परिषद हुई। जिसमें पुलिस आयुक्त ने प्रकरण में लिप्त फरार आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की जानकारी दी है।

गिरफ्तार गांजा विक्रेताओं में आरोपी उमेर खान अब्दुल रशीद खान (30) उसकी पत्नी दरक्षा अंजुम उर्फ रानु खान (29) कांजी हाउस चौक,शेख रिजवान शेख युनूस (24) बडनेरा अमरावती और मोहम्मद जुनेद इब्राहिम राजवानी (31) शिवनगर निवासी है,जबकि उनका साथी काशिफ अहमद मुलत अमरावती वर्तमान में जाफर नगर निवासी है। घटित प्रकरण से अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी टीम के कर्मचारी रोहित काले को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी खान दंपति गांजा बड़ी डील करने वाले हैं। इसकी गंभीरता विभाग के आला पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। आरोपियों को रंगे हाथों दबोचने की योजना बनाई गई। जरीपटका थाना क्षेत्र के आर्य नगर में डील होने वाली थी इस कारन परिसर में सादे लिबास में विभाग के लोगों को तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी एक कार से गांजे की बोरियां उतारकर दूसरे कार में रख रहे थे तभी पुलिस ने छापा मारा।

चार बोरों में रखा 16 लाख 62 हजार 400 रुपए का 93 किलो 120 ग्राम गांजा,4 मोबाइल और दो कार ऐसे कुल 41 लाख 2400 रुपए का माल आरोपियों के कब्जे से जब्त किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी खान दंपति ने पुलिस को बताया कि रिजवान, युनूस और अब्दुल उनसे गांजा खरीदी के लिए आए हुए थे,जबकि उनके लिए आरोपी काशिफ और जुनैद ओडिशा से गांजा खरीदी कर लाते है। जिससे वह अमरावती,मुंबई आदि शहरों में बेचते हैं। खान दंपति गांजा बिक्री में लंबे समय से लिप्त हैं। उमेर के खिलाफ कलमना, यशोधरा नगर,तहसील,सदर आदि थानों में प्रकरण दर्ज है। इस कारन वर्ष 2018 में उसे नागपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र से तड़ीपार किया गया था। उसकी पत्नी दरक्षा के खिलाफ भी तहसील,कलमना,यशोधरा नगर थाने में प्रकरण दर्ज है अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज है। पत्रपरीषद में पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंगल,अपर आयुक्त संजय पाटील,उपायुक्त राहुल माखनिकर मौजूद थे। कार्रवाई निरीक्षक गजानन गुल्हाने,मनोज घुरडे,विजय यादव,शैलेश दोबोले,मनोज नेवारे,पवन गजभिये,अनुप यादव,विवेक अढ़ाऊ,रोहित काले,सहदेव चिखले आदि ने कार्रवाई की है।


Created On :   21 Sept 2024 3:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story