महाअभियान: 100 कर्मचारियों का रक्त दान, मनपा के अनूठे अभियान से 450 नागरिकों का सहयोग

  • आदर्श स्थाापित करने किया जा रहा आयोजन
  • 25 मंडलों ने रक्तदान का किया आयोजन
  • मंडलों में लोगों के रक्तदान से बढ़ रहा उत्साह

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर भर के सार्वजनिक गणेश मंडलों को रक्तदान शिविर के लिए प्रोत्साहन देने महानगरपालिका ने अनूठा अभियान आरंभ किया है। मनपा मुख्यालय परिसर में ठेकेदार एसोसिएशन की ओर से सार्वजनिक गणेश स्थापना हुई है। शहर के सार्वजनिक मंडलों में आदर्श स्थाापित करने के लिए मनपा प्रशासन और जिला प्रशासन की आेर से अर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से शुक्रवार को मनपा मुख्यालयात रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया। शिबिर का उद्घाटन मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉ.अभिजीत चौधरी के हस्ते किया गया। प्रमुख रूप से अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल, स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या शर्मा- चांडक, अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठाणकर, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी सदाशिव शेलके, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीपक सेलोकर, अतिरिक्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

25 मंडलों से 450 नागरिकों का रक्तदान : गणेशोत्सव के दौरान सामाजिक सरोकारों को पूरा करने के लिए मनपा ने शहर के सार्वजनिक मंडलों को रक्तदान शिविर और मच्छर से प्रसार होनेवाली बीमारियों को लेकर जनजागरण करने का आवाहन किया था। इस लिहाज से शहर में 1200 पंजीकृत सार्वजनिक मंडलों को मोबाइल मैसेज भी भेजा गया था। 938 मंडलों को सफलतापूर्वक मैसेज पहुंच भी गया था। मोबाइल मैसेज में जोन स्तर के ब्लड बैंक, संबंधित कर्मचारी और जोन के स्वास्थ्य अधिकारी का नाम और पता भी दिया गया है। इन संबंधितों से संपर्क कर सार्वजनिक मंडल जनजागरण कर रक्तदान शिविर कर सकते है। शहर के करीब 25 से अधिक मंडलों ने शुक्रवार की दोपहर तक करीब 450 नागरिकों से रक्तदान कराया है। सार्वजनिक मंडलों को प्रोत्साहन देने के लिए मनपा मुख्यालय में भी शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिवर में मनपा के अग्निशमन दल समेत अन्य करीब 100 कर्मचारियों ने रक्तदान किया है।

सामाजिक प्रोत्साहन से ही गणेशोत्सव की सफलता : गणेशोत्सव को नागरिकों के बीच जनजागरण करने के लिए आरंभ किया गया था। ऐसे में सार्वजनिक गणेश मंडलों को प्रोत्साहन देने के लिए मनपा ने भी रक्तदान कर 100 कर्मचारियों की सक्रिया सहभागिता ली है। वहीं अब तक करीब 25 से अधिक मंडलों के माध्यम से 450 नागरिकों का रक्तदान हो चुका है। - डॉ दीपक सेलोकार, स्वास्थ्य अधिकारी, मनपा

Created On :   13 Sept 2024 11:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story