सोलर प्लांट: महानिर्मिर्ति का 25 मेगावाट क्षमता का साक्री-1 सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट क्रियान्वित

महानिर्मिर्ति का 25 मेगावाट क्षमता का साक्री-1 सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट क्रियान्वित
  • उत्पादित बिजली खुले बाजार में बेची जाएगी
  • महानिर्मिर्ति की कुल सौर ऊर्जा क्षमता 428 मेगावाट
  • परियोजना की क्षमता 20.59 प्रतिशत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानिर्मिति ने धुले जिले के साक्री तालुका के शिवाजीनगर में 70 मेगावाट की कुल क्षमता वाली एक सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण शुरू किया है। इनमें साक्री-1 (25 मेगावाट), साक्री-2 (25 मेगावाट) और साक्री-3 (20 मेगावाट) शामिल हैं। इनमें से साक्री-1 में 25 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण डेवलपर ईपीसी मेसर्स गोदरेज एंड बॉयस द्वारा किया गया था। इसमें क्रिस्टलाइन सौर पैनल है। इस परियोजना की क्षमता 20.59 प्रतिशत है और वार्षिक बिजली उत्पादन 45.09 दशलाख यूनिट होने की उम्मीद है।

इस सौर परियोजना को चालू करके 220/33 के.वी. शिवाजीनगर को साक्री उपकेन्द्र से जोड़ा गया। साक्री-1 परियोजना से 50 लोगों को रोजगार मिला है। अब महानिर्मिर्ति की कुल सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता 428 मेगावाट तक पहुंच गई है।

साक्री-1 परियोजना की विशेषताएं : इस परियोजना के लिए 52 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है और परियोजना की लागत 93.12 करोड़ है। इस परियोजना से उत्पादित बिजली को खुले बाजार में बेचा जाएगा।

साक्री महानिर्मिर्ति का सोलर हब : साक्री में महानीर्ति की 125 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना पिछले दस वर्षों से चालू है। साक्री-1,2,3 सौर परियोजनाओं के पूरा होने के बाद, एक ही स्थान पर लगभग 195 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाली यह सौर परियोजना साक्री को महानिर्मिर्ति के "सोलर हब" के रूप में जाना जाएगा।।

ऊर्जा मंत्री ने महानिर्मिति की सराहना : उपमुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साक्री-1 में 25 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाली इस परियोजना के चालू होने पर महानिर्मिति के अधिकारी- कर्मचारियों की सराहना की। अधिकारियों और इंजीनियरों को सम्मानित किया गया है।

Created On :   24 Aug 2024 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story