- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पूर्वी हवा धीरे-धीरे बढ़ा रही जिले...
नागपुर: पूर्वी हवा धीरे-धीरे बढ़ा रही जिले का तापमान, कड़ाके की सर्दी से मिल रही राहत

- पूर्वी दिशा से आ रही हवा
- हवा के कारण तापमान में थोड़ा-थोड़ा इजाफा
- कड़ाके की सर्दी से राहत मिली
डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूर्वी दिशा से आ रही हवा के कारण तापमान में थोड़ा-थोड़ा इजाफा हो रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही कड़ाके की सर्दी से राहत मिल रही है। पूर्वी हवा में नमी होती है। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर की बजाय पूर्वी दिशा से हवा आ रही है। हवा का रुख बदलने से तापमान बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में कमी आने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को दोपहर में धूप के बीच कुछ समय के लिए बादल छाए रह सकते हैं।
तारीख अधिकतम न्यूनतम
28 जनवरी 29.6 11.6
27 जनवरी 27.9 11.1
26 जनवरी 27.5 10.4
25 जनवरी 26.4 8.7
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
उधर मुंबई महानगर की बात करें, तो दिन और रात के तापमान में लगभग 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। दोपहर गर्म वहीं रात में ठंड का असर दिखा रहा है। दोपहर का तापमान अब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है, जबकि रात का तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण मुंबईकरों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
दिल्ली में मौसम करवटें बदल रहा
इसके अलावा आप यदी दिल्ली जा रहे हैं, तो इस वक्त वहांं का मौसम करवटें बदल रहा है। कभी ज्यादा सर्दी का एहसास हो रहा है तो कभी धूप निकल जाने के बाद ठंड से राहत मिल जाती है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार (29 जनवरी) को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है. 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक दिल्ली में मौसम करवट लेगा क्योंकि इस दौरान यहां हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
Created On :   29 Jan 2024 8:11 PM IST