- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज्य में बाल महोत्सव आयोजित करने 2...
महाराष्ट्र: राज्य में बाल महोत्सव आयोजित करने 2 करोड़ रुपए मंजूर

By - Bhaskar Hindi |16 Nov 2023 8:50 PM IST
- बाल महोत्सव
- आयोजित करने 2 करोड़ रुपए
- राज्य में आयोजन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने साल 2023-24 में बच्चों के लिए चाचा नेहरू बाल महोत्सव आयोजित करने हेतु 2 करोड़ 9 लाख रुपए निधि वितरित करने को मंजूरी दी है। सरकार ने पुणे स्थित राज्य के महिला व बाल विकास आयुक्त को यह निधि स्वीकृत की है। गुरूवार को राज्य सरकार के महिला व बाल विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। राज्य के सरकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं में पुनर्वसन के लिए दाखिल अनाथ और निराधार बच्चों की प्रतिभाओं के प्रदर्शन के लिए महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हर साल राज्य के 35 जिलों और 6 विभागों में विभागीय स्तर पर नवंबर के दूसरे सप्ताह में महोत्सव आयोजित किया जाता है। अब सरकार ने इस आयोजन के खर्च के लिए मंजूरी दी है।
Created On :   16 Nov 2023 8:50 PM IST
Next Story