- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लातूर
- /
- अनैतिक संबंध के चलते युवक की हत्या,...
Latur News: अनैतिक संबंध के चलते युवक की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

By - Bhaskar Hindi |31 March 2025 7:57 PM IST
- हत्या के बाद आरोपी फरार
- अनैतिक संबंध के चलते युवक की हत्या
Latur News. अनैतिक संबंध के चलते करकट्टा गांव में 32 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। फिर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अनैतिक संबंध के चलते शरद प्रहलाद इंगले की हत्या कर दी गई है। शरद इंगले के संबंध गांव की एक विवाहित महिला के साथ थे। जिसके बारे में महिला के बेटे को पता चला था, गांव के युवक ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। मुरुद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इस बीच परिजन ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे शव नहीं लेंगे। पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी मुरूड पुलिस थाने के पुलिस उप निरीक्षक उजगारे ने दी है।
Created On :   31 March 2025 7:57 PM IST
Next Story