- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लातूर
- /
- प्रतिबंधित गुटखा परिवहन कर रहा...
Latur News: प्रतिबंधित गुटखा परिवहन कर रहा आरोपी गिरफ्तार, वाहन समेत लाखों का माल जब्त

Latur News. गुटखा प्रतिबंधित होने पर भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक आरोपी अपने वाहन में प्रतिबंधित गुटखा परिवहन करने की सुचना पर अपराध शाखा ने वाहन समेत 08 लाख 12 हजार रूपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त कर 01 व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। इस बारे में अधिकतर जानकारी यह है कि पुलिस अधीक्षक सोमय मुंडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय देवरे के मार्गदर्शन में पूरे लातूर जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 10 अप्रैल के दिन स्थानीय अपराध शाखा की पुलिस टीम अवैध कारोबार करने के जानकारी प्राप्त होते ही देवनी तहसील के वलंडी गांव के बाहरी इलाके से महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित खाद्य और तंबाकू उत्पादों का परिवहन कर रहे विश्वसनीय सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक संजीवन मिरकले के मार्गदर्शन में उक्त टीम ने दिनांक 10 अप्रैल को रात्रि करीब 8 बजे वलाडी गांव के बाहरी इलाके बोबली रोड पर जाल बिछाकर तकरीबन 03 लाख 12 हजार रुपये का गुटखा और कुल 08 लाख 12 हजार रुपये की कीमती मारुति सुजुकी इको कार जब्त की है। जो महाराष्ट्र राज्य में बिक्री के लिए यह गुटखा प्रतिबंधित है।
इस प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तम्बाकू का अवैध परिवहन कर रहे
बस्वराज विश्वनाथ आग्रे, उम्र 44 वर्ष, निवासी हलसी, तालुका निलंगा, जिला लातूर,उसके खिलाफ देवानी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। और पुलिस अपराध की आगे की जांच कर रही है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमय मुंडे, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय देवरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संजीव मिरकले के नेतृत्व में पुलिस अंमालदार साहेबराव हाके, रियाज सौदागर, मनोज खोसे, नितिन कठारे और राहुल कांबले के सहयोग से की गई।
Created On :   11 April 2025 7:34 PM IST