दो एसी कोच का टूटा कांच: महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव बाल-बाल बचे यात्री, मचा हड़कंप

महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव बाल-बाल बचे यात्री, मचा हड़कंप
  • ट्रेन के टूटे हुए कांच के स्थान पर कवरिंग की गई और अस्थाई टेप लगाया गया।
  • ट्रेन के कटनी पहुँचने पर सीएनडब्ल्यू स्टॉफ को बुलाया गया और ट्रेन के टूटे हुए कांच के स्थान पर कवरिंग की गई

डिजिटल डेस्क,जबलपुर/ कटनी। ट्रेन 22177 महानगरी एक्सप्रेस व वंदे भारत में जबलपुर व कटनी के बीच शुक्रवार शाम करीब 5.10 बजे पथराव होने से हड़कंप की स्थिति बन गई। ट्रेन के दो एसी कोच के कांच टूट गए, वहीं कोच में सफर कर रहे यात्री बाल-बाल बच गए। जब ट्रेन कटनी पहुंची, तो रेल अधिकारियों को घटना की जानकारी हुई, उसके बाद कोच के काँच का सुधार शुरू हुआ, वहीं आरपीएफ व जीआरपी ने जांच शुरू की। अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर वारदात को किसने अंजाम दिया और उसका मकसद क्या था?

कटनी में सुधारे कांच

ट्रेन के कटनी पहुँचने पर सीएनडब्ल्यू स्टॉफ को बुलाया गया और ट्रेन के टूटे हुए कांच के स्थान पर कवरिंग की गई और अस्थाई टेप लगाया गया।

वंदे भारत पर भी पथराव

रानी कमलापति स्टेशन, भोपाल से रीवा तक चलने वाली वंदे भारत 20173 पर भी जबलपुर व कटनी के बीच पथराव होने की जानकारी सामने आई है। यात्रियों के अनुसार अंधेरा होने की वजह से वे ठीक स्थान को नहीं देख पाए लेकिन जबलपुर व कटनी के बीच किसी स्थान पर पथराव की यह घटना हुई है।

बताया गया है कि दो एसी कोच के कांच टूटे हैं। कोच ए-2 के बर्थ नंबर 19 के पास कांच टूटा। यहां यात्री के रूप में सुरेंद्र वर्मा जबलपुर से वाराणसी तक का सफर कर रहे थे। कोच एचए-1 के भी बर्थ नंबर 19 के पास का कांच टूटा, जिसमें यात्री के रूप में अजीत यादव यात्रा कर रहे थे। दोनों यात्री बाल-बाल बच गए।

मैं अभी कटनी से बाहर हूं, जानकारी जुटाई जा रही है। अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हूं।

- अनिल दीक्षित, टीआई, आरपीएफ

मामले की जानकारी ली जा रही है। अभी पूरा मामला स्पष्ट नहीं है।

- एलपी कश्यप, टीआई, जीआरपी

Created On :   14 Sept 2024 1:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story