- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- रफ्तार इतनी धीमी कि अभी तक केवल...
Jabalpur News: रफ्तार इतनी धीमी कि अभी तक केवल 2500 क्विंटल गेहूं की हो पाई खरीदी
- जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की फसल बेचने के लिए अभी तक 51 केन्द्र बनाए गए हैं।
- किसानों को मंडियों में करीब 22 सौ से 26 सौ रुपए प्रति क्विंटल के दाम मिल रहे हैं।
- जबलपुर जिले में गेहूं की कटाई देरी से होती है इसलिए यहां पर खरीदी केन्द्रों में 10 अप्रैल के बाद ही किसान अपनी फसल काे लाते हैं।
Jabalpur News: समर्थन मूल्य पर इस बार गेहूं की खरीदी बहुत धीमी गति से चल रही है। जिले में अभी तक मात्र 22 किसानों ने ही अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेचा है। शनिवार तक किसानों से 2499 क्विंटल गेहूं की ही खरीदी की गई है। बताया जा रहा है इस बार किसानों का रुझान समर्थन मूल्य पर फसल को बेचने में कम देखा जा रहा है। किसान अपनी फसल को मंडियों में बेच रहे हैं।
जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की फसल बेचने के लिए अभी तक 51 केन्द्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही 6 नए केन्द्र बनाए जाने की अनुमति भी मिल गई है। इस प्रकार जिले में अभी तक 57 केन्द्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही करीब 42 हजार किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस साल करीब तीन लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।
मंडियाें में 22 सौ से 26 सौ के दाम
बताया जाता है कि किसानों को मंडियों में करीब 22 सौ से 26 सौ रुपए प्रति क्विंटल के दाम मिल रहे हैं। इसके कारण जरूरतमंद किसानों द्वारा अपनी फसल को खरीदी केन्द्रों की जगह मंडियों में बेचा जा रहा है। बताया जाता है कि धान खरीदी में हुई गड़बड़ियाें के चलते भी बहुत से किसान समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रों में अपनी फसल को बेचने में कतराने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए है और प्रदेश सरकार द्वारा 175 रुपए बोनस दिया जा रहा है।
जबलपुर जिले में गेहूं की कटाई देरी से होती है इसलिए यहां पर खरीदी केन्द्रों में 10 अप्रैल के बाद ही किसान अपनी फसल काे लाते हैं। आने वाले दिनों में केन्द्रों में तेजी से गेहूं की फसल पहुंचेगी और तुलाई में तेजी आएगी।
- नजहत बकाई, फूड कंट्रोलर
Created On :   14 April 2025 6:13 PM IST