Jabalpur News: मध्य प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जाये - जबलपुर चेम्बर

मध्य प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जाये - जबलपुर चेम्बर
  • राष्ट्रीय कल्याण बोर्ड प्रत्येक प्रदेश में बोडो का गठन करने वाला है।
  • प्रदेश के व्यापारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं।

Jabalpur News: देश के व्यापारियों के हितों की रक्षा और खुदरा कारोबार की वृद्धि के लिये हाल में ही सरकार द्वारा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा किया गया है। यह बोर्ड भारत सरकार द्वारा बनाया गया है और इसके अध्यक्ष सुनील जे. सिंधी को बनाया गया है। राष्ट्रीय कल्याण बोर्ड प्रत्येक प्रदेश में बोडो का गठन करने वाला है।

जबलपुर चेम्बर के अध्यक्ष प्रेम दुबे ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड से मांग की है कि शीर्घ ही मध्य प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करें ताकि मध्य प्रदेश में सरकार से व्यापारियों के अनुपालन बोझ को कम करने के लिये मध्य प्रदेश सरकार को सुझाव दिये जा सकें। व्यापारियों और कर्मचारियों के लिये बीमा, स्वास्थय, समाजिक सुरक्षा, प्रतिस्पर्द्धा आदि पर सरकार द्वारा नये नियम कानून बनवाये जा सके।

प्रदेश के व्यापारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार को ऐसी नीति बनाना चाहिए की छोटा व्यापारी अपना जीवन एवं व्यापार सुचारु रुप से कर सकें। मध्य प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश की सरकार और व्यापार के मध्य एक सुचारु संवाद प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाकर व्यापार से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिये एक प्रमुख निकाय के रुप में काम करेगा।

जबलपुर चेम्बर के प्रेम दुबे, कमल ग्रोवर, राधेश्याम अग्रवाल, अजय बख्तावर, अजय अग्रवाल, रवि गुप्ता (अध्यक्ष मनेरी उद्योग संघ), मुनींद्र मिश्रा (अध्यक्ष उमरिया डुंगरिया उद्योग संघ), दीपक नोगरैया (अध्यक्ष अनाज तिलहन व्यापारी संघ), राजा सराफ (अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन), भीमलाल गुप्ता (अध्यक्ष मुकादमगंज व्यापारी संघ), अजीत साहू (अध्यक्ष सब्जी विक्रेता संघ), मुकेश प्यासी (रिछाई औद्योगिक संघ), सतीश ओसवाल (अधारताल औद्योगिक संघ), निखिल पाहवा (जबलपुर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन), शत्रुघ्न सिंह (हार्डवेयर एंड सेनेटरीवेयर एसोसिएशन), अमित गुप्ता (अध्यक्ष आईटी एण्ड इलेक्ट्रोनिकस एसोसिएशन बरगी हिल्स, जबलपुर), राकेश श्रीवास्तव (अध्यक्ष अधारताल व्यापारी संघ), रजनीश त्रिवेदी, जितेन्द्र पचौरी, शशिकांत पांडेय, जुगल किशोर तिवारी, अनंत अग्रवाल, उमेश ग्रावकर, आदि ने अपील की है कि अर्थव्यवस्था को चलाने में खुदरा व्यापारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनके उत्थान और विकास के लिए तत्काल मध्य प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाये।

Created On :   26 March 2025 8:11 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story