- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अस्पताल में पहले कैशलेस से कर दिया...
जबलपुर: अस्पताल में पहले कैशलेस से कर दिया इनकार, अब पॉलिसी रिन्यू नहीं की जा रही

- ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी पर बीमित का जालसाजी का आरोप
- क्लेम के संबंध में जाँच की जा रही है और जल्द ही निराकरण किया जाएगा।
- शिकायत पर दोनों पक्षों को सुना जाएगा और उसके बाद हमारे द्वारा पॉलिसी रेन्यु की जाएगी।
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बीमा कंपनियाँ लाख दावे करें पर जरूरत पड़ने पर मदद नहीं की जाती है। कैशलेस से इनकार करने के साथ ही अब पॉलिसी भी रेन्यु करने से इनकार किया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत मध्य प्रदेश जबलपुर नर्मदा नगर के समीप रहने वाली दीपक नोटवानी ने की है।
उन्होंने बताया कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा चल रहा है। पॉलिसी क्रमांक 153900/48/2023/4653 का चार साल से प्रीमियम देते आ रहे हैं। जनवरी 2024 में पत्नी हर्षिता नोटवानी का स्वास्थ्य खराब हो गया था।
इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया। ओरिएंटल इंश्योरेंस की टीपीए ने बीमित को कैशलेस से इनकार कर दिया। पॉलिसी धारक को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। बीमित का आरोप है कि पहले कैशलेस नहीं किया और पॉलिसी रेन्यु नहीं की जा रही है।
उसके साथ बीमा कंपनी के अधिकारियों के द्वारा जालसाजी की जा रही है। वहीं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क किया तो उनका कहना था कि एजेंट के द्वारा लिखित शिकायत की गई है। शिकायत पर दोनों पक्षों को सुना जाएगा और उसके बाद हमारे द्वारा पॉलिसी रेन्यु की जाएगी। क्लेम के संबंध में जाँच की जा रही है और जल्द ही निराकरण किया जाएगा।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएँ
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   20 March 2024 2:53 PM IST