यौन शोषण: युवती से दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

युवती से दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, आरमोरी (गड़चिरोली)। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करनेवाले आरोपी युवक को आरमाेरी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार काे उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपी को आगामी तीन दिनों तक पुलिस की हिरासत में रखने के आदेश दिए है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आरमोरी तहसील के ग्राम मांगदा निवासी शुभम तुलसीराम काशीकर (23) बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शुभम और पीड़ित युवती के बीच प्रेम संबंध थे। इस बीच आरोपी ने विवाह करने की बात कहकर पीड़िता को गड़चिरोली लाया। यहां किराए के कमरे में रहनेवाले शुभम ने पीड़िता को अपने कमरे में ही रखा। कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपी शुभम गड़चिरोली से फरार हो गया। इस बारे में पीड़िता ने आरमाेरी पहुंचकर यहां पुलिस थाने में आरोपी शुभम काशीकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। बुधवार को शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर गुरुवार को दोपहर आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरमोरी पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), 417, 323, 294 के तहत अपराध दर्ज किया है। इस मामले की अधिक जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक ज्योति राक्षे कर रहीं है।


Created On :   11 Nov 2023 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story