किसानों को राहत: परभणी जिले के किसानों का लंबित क्लेम 1 हफ्ते के भीतर दिया जाए

परभणी जिले के किसानों का लंबित क्लेम 1 हफ्ते के भीतर दिया जाए
  • केंद्रीय तकनीकी सलाहकार समिति का बीमा कंपनियों को आदेश
  • केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज चौहान ने किया महाराष्ट्र दौरा
  • दर्ज की गई आपत्ति को खारिज करते हुए क्लेम देने कहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विशेषज्ञों के बहु-विषयक समूहों से बनी राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति ने शनिवार को महाराष्ट्र के परभणी जिले के किसानों को उनके लंबित फसल बीमा राशि का 1 सप्ताह के भीतर भुगतान करने का संबंधित बीमा कंपनी को आदेश जारी किया है।

दरअसल, केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज चौहान तीन दिन पहले महाराष्ट्र के नांदेड और परभणी जिले के दौरे पर थे। उस दौरान परभणी जिले के किसानों ने केंद्रीय मंत्री से अपनी सोयाबीन फसल का बीमा लंबित होने की समस्या बताई थी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री चौहान ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों से इस समस्या का तत्काल निवारण करने का आदेश दिया था। उसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति के साथ बैठक की।

बैठक में बीमा कंपनी द्वारा फसल कटाई प्रयोगों के ऊपर दर्ज की गई आपत्ति को खारिज करते हुए बीमा कंपनी को लंबित दावों का भुगतान करने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद आज संबंधित बीमा कंपनी को 1 सप्ताह के भीतर किसानों फसल बीमा के दावों का भुगतान करने के लिए केंद्रीय तकनीकी सलाहकरा समिति ने आदेश निर्गत किया है। इस निर्णय के कारण परभणी जिले के लगभग 2 करोड़ किसानों को 200 से 225 करोड़ के लंबित दावों का भुगतान होगा।

नितेन्द्र राठौड़ बने मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश, मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस और चंडीगढ़ कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्षों और समन्वयकों के नामों को मंजूरी दे दी है। नितेन्द्र सिंह राठौड़ को मध्यप्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है तो अब्बास हाफिज, चंचलेश व्यास, अभिनव बारोलिया, असद उद्दीन और अपूर्व भारद्वाज को प्रदेश सोशल मीडिया का राज्य समन्वयक बनाया गया है।

यह जानकारी यहां कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी। उन्होंने बताया कि नांदेश वामन पिंगले मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के नए अध्यक्ष होंगे। उनके साथ सोनू शाह, विनय पांडे, एड प्रीतमकुमार गोवर्धन और धर्मेश सोनी को मुंबई कांग्रेस का समन्वयक नियुक्त किया गया है। गुरदर्शन सिंह निरंकारी चंडीगढ़ कांग्रेस समिति के सोशल मीडिया सेल के प्रमुख होंगे। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। वेणुगोपाल ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष अभय तिवारी को अखिल भारतीय कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।

Created On :   24 Aug 2024 2:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story