Chhindwara News: सिम्स में सफल ऑपरेशन, मरीज के कंधे की बुरी तरह चूरा हड्डियों को दोबारा जोड़ा

सिम्स में सफल ऑपरेशन, मरीज के कंधे की बुरी तरह चूरा हड्डियों को दोबारा जोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम ने की सर्जरी
  • ऑपरेशन के बाद पेशेंट की हालत में सुधार है।
  • सिरपत के कांधे की चोट देखकर निजी अस्पताल में ऑपरेशन से इनकार कर दिया गया था।

Chhindwara News: मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में भर्ती दुर्घटना में घायल एक मरीज के कंधे की हड्डियां आठ से दस हिस्सों में टूट गई थी। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम ने कूल्हे की हड्डियों का कुछ हिस्सा निकालकर चूरा हो चुकी हड्डियों की जगह प्रत्यारोपित की। सफल ऑपरेशन के बाद अब मरीज का हाथ पूरी तरह से काम करने लगा है। इस तरह का ऑपरेशन चिकित्सकों की टीम ने भी पहली बार किया है।

एचओडी डॉ. शैलेन्द्र सैयाम ने बताया कि हादसे में घायल जरोंद निवासी सिरपत भलावी को 7 अक्टूबर को अस्थि रोग विभाग में भर्ती किया गया था। सिरपत के कंधे की हड्डियां आठ से दस जगह से टूट गई थी। इस तरह का केस चिकित्सकों की टीम के लिए भी चुनौती था।

टीम ने एक्सरे व अन्य जांच के बाद तय किया कि कूल्हे की कुछ हड्डियां निकालकर मरीज के कंधेे में प्रत्यारोपित की जाए। 14 अक्टूबर को सिरपत का ऑपरेशन कर हड्डी प्रत्यारोपित की गई। इसके बाद सिरपत के कंधे की हड्डी 99 प्रतिशत पहले की तरह हो चुकी है। ऑपरेशन के बाद पेशेंट की हालत में सुधार है।

निजी अस्पतालों से लौटाया

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में भर्ती होने से पहले सिरपत को निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। सिरपत के कांधे की चोट देखकर निजी अस्पताल में ऑपरेशन से इनकार कर दिया गया था।

Created On :   19 Oct 2024 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story