- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- सडक़ हादसे में अधेड़ की मौत, जहर...
Chhindwara News: सडक़ हादसे में अधेड़ की मौत, जहर पीकर युवक ने दी जान

- देहात के पोआमा में हुआ एक्सीडेंट
- दोनों प्रकरणों में पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
- हादसे में अर्जुन और दूसरी बाइक पर सवार शख्स को गंभीर चोट आई थी।
Chhindwara News: देहात थाना क्षेत्र के पोआमा तिराहा में रविवार रात दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरा मामला मोहखेड़ के लोनिया का है। यहां एक शख्स ने जहर पीकर जान दे दी। दोनों प्रकरणों में पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
दुपहिया वाहनों की भिड़ंत, एक मृत, एक घायल-
देहात पुलिस ने बताया कि सिंगोड़ी चौकी के ग्राम बड़ेगांव 57 वर्षीय अर्जुन पिता चंद्र सिंह टेखरे रविवार रात को बाइक से महादेव मेले से वापस लौट रहा था। पोआमा तिराहे पर सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक जा टकराई। हादसे में अर्जुन और दूसरी बाइक पर सवार शख्स को गंभीर चोट आई थी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में दूसरे घायल का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहर के सेवन से युवक की मौत-
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मोहखेड़ के ग्राम लोनिया निवासी 47 वर्षीय माधव पिता लक्ष्मण वर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने रविवार शाम उसे जिला अस्पताल लाया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Created On :   25 Feb 2025 12:35 PM IST